वीज़ा और OCI · खबर
मलेशिया में भारतीय पासपोर्ट पर 30 दिन की वीज़ा-फ़्री एंट्री 31 दिसंबर के बाद ख़त्म होगी
मलेशिया के इमिग्रेशन विभाग की वेबसाइट पर भारत के लिए वीज़ा छूट सिर्फ़ 31 दिसंबर 2026 तक दर्ज है। रिपोर्टों के मुताबिक़ 1 जनवरी से वीज़ा लेना होगा और MyVISA पोर्टल पर अर्ज़ी 1 दिसंबर से दी जा सकेगी।
